फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टांडा तिराहे से स्टेडियम तिराहे तक न सवारी बैठेंगी, न उतरेगी

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जाम से निजाते दिलाने के लिए एसपी कार्यालय में यातायात निरीक्षक, रोडवेज डिपो अधिकारियों और निजी बस यूनियन पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अभय सिंह ने मौजूद अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सुझाव मांगे। वहां मौजूद अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने समस्याएं बताईं। इसका निस्तारण करते हुए एसपी ने तय रूट प्लान के मुताबिक वाहनों की आवाजाही करने के लिए कहा। तय हुआ कि निजी बस चालक या रोडवेज बस चालक टांडा तिराहे से स्टेडियम तिराहे तक कोई भी सवारी न बैठाएंगे और न ही उतारेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रोडवेज डिपो के एआरएम देशराज आंबेडकर, यातायात निरीक्षक नरेंद्र मेहरा, रामनगर-काशीपुर रूट के निजी बस स्वामी इसरार अहमद, रईस अहमद, मुरादाबाद-रामनगर रूट के भूकन लाल, समर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह होगा रूट प्लान :
मुरादाबाद-काशीपुर सुपर फास्ट निजी बस जसपुर बस अड्डे तक आएंगी।

रामनगर से आने-जाने वाली रोडवेज बस स्टेडियम तिराहा, टांडा तिराहा सीओ कार्यालय के पास सवारी उतारेंगे और चढ़ाएंगे।
रोडवेज बस रुद्रपुर से आने-जाने वाली बस चैती चौराहा, टांडा तिराहा सीओ कार्यालय के पास रोककर सवारी उतारेंगे और चढ़ाएंगे।
रामनगर से काशीपुर, काशीपुर से रामनगर आने-जाने निजी बस स्टेडियम तिराहा, टांडा तिराहा सीओ कार्यालय के पास सवारी उतारेंगे और चढ़ाएंगे।
रामनगर-काशीपुर-मुरादाबाद आने-जाने वाली निजी बस स्टेडियम तिराहा, टांडा तिराहा सीओ कार्यालय के पास रोककर सवारी उतारेंगे और चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें