फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टपकती छत के नीचे पढ़ रहे नौनिहाल

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय में निरीक्षण करतीं सीएचओ भावना जोशी। स्रोत- जांच टीम
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गदरपुर में नौनिहाल टपकती छत के नीचे पढ़ने के लिए मजबूर हैं। दीवारों पर सीलन आने के कारण कई जगह प्लस्तर भी झड़ चुका है। आवासीय विद्यालय में रहकर कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चों को अपनी चादर तक खुद धोनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मुख्य उद्यान अधिकारी (सीएचओ) भावना जोशी ने डीएम के निर्देश पर सोमवार को इस विद्यालय में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन, आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। सीएचओ भावना जोशी ने बताया कि वहां शौचालयों की भी सफाई नहीं होती। विद्यालय में सफाई आदि का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बताया कि सीलन के कारण स्कूल की छत से पानी टपक रहा है।
स्मार्ट कक्षा आदि सभी सुविधाएं होने के बावजूद बिजली जाने पर इन्वर्टर की सुविधा नहीं है। गर्मी में बच्चों को परेशानी होती है। उत्तराखंड जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीला राणा के खटीमा में आश्रम पद्धति विद्यालय में निरीक्षण के बाद डीएम ने जिले के कई अधिकारियों को अन्य आश्रम पद्धति विद्यालयों के निरीक्षण के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सीएचओ भावना ने बताया कि विद्यालय में 119 में से 80 बच्चे उपस्थित थे। एसटी बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए विद्यालय के लोग गांवों में जाकर शिविर भी लगाते हैं। बताया कि बच्चों के लॉकर और भवन के नवनिर्माण के लिए भी विद्यालय ने बजट मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें