फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बड़ी मशीन की बदली जाएगी रेडिएशन ट्यूब

Mon, 24 Mar 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में 300 एमएम की एक्सरे मशीन की खराबी दूर नहीं हो सकी है। इसके लिए बाहर से रेडिएशन ट्यूब मंगाई गई है। सोमवार तक मशीन ठीक होने की संभावना है।
जिला अस्पताल में 100 एमएम की पोर्टेबल और 300 एमएम की बड़ी एक्सरे मशीन है। बड़ी एक्सरे मशीन में गंभीर और पोर्टेबल मशीन से सामान्य मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। दो दिन से बड़ी मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी और उसने काम करना बंद कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित कंपनी के तकनीशियन को मशीन ठीक करने के लिए बुलाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि मरीजों के एक्सरे बाधित नहीं हुए हैं। पोर्टेबल एक्सरे मशीन से मरीजों के एक्सरे किए जा रहे हैं। 300 एमएम की एक्सरे मशीन की रेडिएशन ट्यूब खराब हो गई है और उसके बदला जाना है। स्थानीय स्तर पर यह उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से ट्यूब मंगाई जा रही है। बताया कि सोमवार तक मशीन ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें