फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सूखे पौधों को हटाकर लगाए गए नए पौधे, देखभाल की जिम्मेदारी तय होगी

Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रामनगर रोड पर गमलों में नए पौधे लगाते निगम कर्मी। 
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर-मुरादाबाद मार्ग पर डिवाइडर पर गमलों में लगाए गए पौधे देखभाल के अभाव में सूख गए थे। अमर उजाला में ‘पानी नहीं मिलने से सूख गए पौधे, अब दूसरे लगाने की हो रही तैयारी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने इसकी सुध ली। सोमवार को चीमा चौराहे से लेकर स्टेशन रोड तक विभाग ने गमलों से सूखे पौधों को हटाकर नए पौधे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

काशीपुर में कुछ महीने पहले रामनगर-मुरादाबाद रोड पर सौंदर्यीकरण के लिए रंग-बिरंगे गमलों में पौधे लगाए गए थे। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) योजना के तहत लगाए गए लेकिन इन पौधों की देखभाल के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। पानी नहीं मिलने के कारण पौधे सूख गए थे। अमर उजाला ने इस मामले को 16 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम की ओर से सूखे पौधे हटवाकर नए पौधे लगवा दिए हैं। साथ ही एसएनए संजय दत्त कापड़ी ने पौधों की देखभाल के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की बात भी कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें