फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो को दिल्ली के लिए मिली सीएनजी बस

Fri, 05 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर डिपो को दिल्ली जाने के लिए एक और सीएनजी बस मिली है। इससे पहले भी एक सीएनजी बस मिली थी। हालांकि अभी करीब पांच और सीएनजी बस डिपो में आनी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली सरकार ने बीएस-4 मॉडल की डीजल बसों को राज्य के अंदर आने में प्रतिबंध लगाया था लेकिन परिवहन निगम की मिन्नतों के बाद समय सीमा बढ़ा कर मार्च 2023 तक कर दी गई थी। इसके बावजूद राज्य के सभी डिपो में सीएनजी बसे नहीं पहुंची और डीजल बसों का संचालन जारी रहा। वहीं कुछ दिन पहले रुद्रपुर और काशीपुर डिपो में एक-एक सीएनजी बस पहुंची थी। जिनका संचालन दिल्ली के लिए शुरू हुआ था। बस अड्डा इंचार्ज ब्रह्मानंद ने बताया कि शुक्रवार को एक और सीएनजी बस मिली है। जिसे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

सिंचाई विभाग को 14 करोड़ का बजट जारी

अच्छी खबर



खटीमा। खटीमा क्षेत्र में चार कार्याें के लिए सिंचाई विभाग को 14 करोड़ 98 लाख 93 हजार का बजट जारी हो चुका है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं।सीएम की घोषणा के अनुसार तीन करोड़ की लागत से नगरा तराई काला पुल स्कूल से लेकर गज्जर की ओर डेढ़ किमी नाला निर्माण बनना है। ग्राम मझोला झील से लेकर पोलीगंज की ओर दो करोड़ की लागत से नाला निर्माण बनेगा। ग्राम देवकला से वन भूड़िया नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए चार करोड़ जारी हुए हैं। ग्राम नौगवानाथ हल्दू में गोरखा नाले का चार करोड़ से निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें