फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग में जल्द ही आएंगी नई बसें : आर्य

विज्ञापन
08केटीएम03पी-खटीमा में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की बसों की पहली खेप दो-तीन दिन में पहुंचेगी। करीब छह माह के अंदर नई बसें पर्वतीय एवं मैदानी मार्गों पर चलने लगेंगी। परिवहन मंत्री आर्य ने कहा कि विभाग इलेक्ट्रॉनिक बसें भी चलाएगा। परीक्षण के तौर पर इन बसों को चलाया जा चुका है। पर्यटक एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य में इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

निजी दौरे पर रविवार को भाजपा युवा नेता वरुण अग्रवाल के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। थारु-गैर थारु भूमि विवाद के सवाल पर कबीना मंत्री आर्य ने कहा कि इसके समाधान के लिए भूमि सुधार समिति गठित की है। उन्होंने समिति सदस्य नानकमत्ता के विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा से समिति की अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली। नैनीताल के विधायक संजीव आर्य ने कहा कि केंद्र के माध्यम से इसका समाधान हो सकता है।
कैबिनेट मंत्री आर्य के समक्ष कुटरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बैंक एटीएम गार्ड की मौत का मामला भी उठा। पत्रकारों के खटीाम में रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भूमि की व्यवस्था होते ही सरकार बजट अवमुक्त कर बस स्टेशन का निर्माण करेगी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री आर्य पूर्व पालिकाध्यक्ष पंजाबी महासभा के संरक्षक मलिक राज बत्रा के आवास पर पहुंचे और उनके निधन पर दुख व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

इसके बाद कबीना मंत्री आर्य युवा कार्यकर्ता रहे तेज सिंह बोहरा के अमाऊं स्थित आवास पर पहुंचे और बोहरा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। बाद में वह उलानी निवासी दलजीत गोराया के आवास पर पहुंचे और वहां हरविंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
वहां देवेंद्र चंद, वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, गोपाल बोरा, विष्णु अग्रवाल, भजन सिंह तलवार, डॉ. जगदीश प्रसाद, भुवन जोशी, कैलाश मनराल, संतोष अग्रवाल, अशोक दिनकर, दीपक तिवारी, डॉ. आनंद मोहन रतूड़ी, डॉ. विवेक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, तहसीलदार यूसुफ अली, विक्रम चंद, कमल बोरा, जगदीश भंडारी, कश्यप मोटवानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें