फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नए शिक्षा सत्र में अब तक 30 हजार बच्चों ने लिया प्रवेश

Wed, 12 Apr 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षा सत्र में जिले के सरकारी स्कूलों में अब तक कुल 30 हजार 91 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। मंगलवार को प्रवेशोत्सव पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने खटीा के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर नया प्रवेश लेने वाले बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक कक्षा एक से 12वीं तक कुल 30 हजार 91 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। अप्रैल के पूरे महीने प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इधर, जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला में बीईओ राजेंद्र सिंह, उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, प्रधानाचार्य पार्वती देवी, एएनझा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडेय ने प्रवेशोत्सव पर छात्राओं का स्वागत किया। आदर्श इंदिरा कालोनी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में भी प्रवेशोत्सव मनाया गया। वहां पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोविंद राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें