फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। पड़ोसी ने एक महिला के घर में घुसकर उससे जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। सात दिसंबर की दोपहर को उसका पड़ोसी अनिल कुमार उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से उसके हाथ, छाती, पीठ और जांघ पर हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह उसने आरोपी के चुंगल से निकालकर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि वह पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। आरोप लगाया कि अनिल ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उसे आरोपी से जान-माल और इज्जत का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर वह न्यायालय की शरण में गई। इधर, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें