फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा की नेहल गुप्ता लोगो प्रतियोगिता में रही प्रथम

विज्ञापन
देहरादून में लोगो के साथ खटीमा की नेहल गुप्ता।
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित लोगो प्रतियोगिता में खटीमा की बेटी नेहल गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। देहरादून में 10 मार्च को हुए कार्यक्रम में उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने 5100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। लोगो का विषय महिला सशक्तिकरण में पुरुषों की भागीदारी था।
विज्ञापन

देहरादून के आईआरडीटी सभागार में हुए कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल एवं सचिव कामिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष शायरा बानो और पुष्पा पासवान ने नेहल को शुभकामनाएं दीं।
नेहल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स से स्नातक एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इसी विषय में परास्नातक की उपाधि ली है। वे वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल खटीमा में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें