बाजपुर महाविद्यालय में आयोजित फूलदेई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परंपरा संवर्धन समिति की ओर से लोकपर्व फूल देई के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टोलियों में कुल 16 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नेहा और काजल पहले, जसनदीप कौर, सुहानी दूसरे और आरती, एंजिला मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं। डॉ. कुमार विमल लखटकिया, डॉ. दर्शना पंत, डॉ. जया कांडपाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। परिणामों की घोषणा प्राचार्य डॉ. मनुहार आर्य ने की। संवाद