फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार अधिवक्ता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की तैयारी

Sat, 06 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन

विज्ञापन
 सरेबाजार अधिवक्ता एवं हिस्ट्रीशीटर परमजीत सिंह की लाइसेंसी पिस्टल से हुए फायर में घायल युवक के मामले में पुलिस अब आरोपी की धरपकड़ के लिए गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी कर रही है। दो दिन पूर्व पुलिस की ओर से अधिवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पूर्व दिनेशपुर निवासी परमानंद पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर कॉलोनी पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद बिंदुखेड़ा निवासी अधिवक्ता परमजीत सिंह का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। भागने की कोशिश करने के दौरान परमजीत के लाइसेंसी पिस्टल से निकली गोली ई रिक्शा सवार परमानंद को लगने से वह घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को जगतपुुरा ट्रांजिट कैंप निवासी आलोक कुमार ने रुद्रपुर कोतवाली में परमजीत और उसके बिंदुखेड़ा निवासी दोस्त कुलवंत सिंह के खिलाफ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। परमजीत की धरपकड़ के लिए उसके रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर अब पुलिस उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें