रुद्रपुर के प्राचीन अटरिया मंदिर में मां के दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नवरात्र पर्व पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बृहस्पतिवार की देर रात माता की चौकी में बरेली से आए गायक राम और श्याम ने प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सजधज कर बैठीं मां और मंद मंद मुस्काए... समेत अन्य भजनों की दिलकश प्रस्तुति दी।
शुक्रवार को नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में भक्तों ने मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भक्तों ने मंदिरों में प्रवेश करने से पहले सैनिटाइज किया। शहर के दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, दूधिया मंदिर, नीलकंठ मंदिर, शिव शक्ति आदि मंदिरों में भक्तों के पूजा-अर्चना करने से महौल भक्तिमय हो गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में बृहस्पतिवार रात श्री सनातन धर्म युवा मंच की ओर से आयोजित माता की चौक में गायक राम और श्याम ने जग जननी मां जोतन वाली.. तू जै माता दी बोल.. कृपा कर दे मां कृपा कर दे मां.. अमृत बरसे माता रानी.. सजधज कर बैठीं मां और मंद मंद मुस्काए समेत अन्य गीत गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। नौ बजे से आयोजित हुई माता की चौकी रात 12 बजे संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंचमेवा का प्रसाद बांटा गया। युवा मंच के अध्यक्ष विजय विरमानी ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए माता की चौकी के समय में बदलाव करते हुए इसे शाम छह बजे से नौ बजे तक कर दिया गया है। वहां सोनिया सुखीजा, चंपा जग्गा, अवनी बब्बर, पवन गाबा, महंत राजीव ठक्कर, गौरव तनेजा, महेश बब्बर, राकेश छाबड़ा आदि थे।