रुद्रपुर। सहकारिता विभाग में एडीसीओ के पद पर तैनात नवल किशोर शर्मा को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष संतन सिंह रावत ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के पद पर नामित किया है। नवल शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन कर प्रांतीय कार्यकारिणी को सूचित किया जाएगा। आंदोलनकारी कर्मचारियों को सम्मान दिलाने के साथ उनके हित में ठोस कार्य किए जाने के साथ संगठन और अधिक सशक्त बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। संवाद