फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों पर टूटा कुदरत का कहर

Wed, 08 Oct 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेज बारिश ने धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। जगह-जगह धान की पकी फसल खेतों में बिछ गई। बेमौसमी बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए। खटीमा में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

खटीमा क्षेत्र में नगला तराई, झनकईया, चौड़ापानी, बानूसा, बगियाघाट, सड़ासड़िया, उलानी समेत विभिन्न गांवों में बारिश से खेतों में खड़ी धान की पकी फसल को नुकसान हुआ। धान में नमी बढ़ने की आशंका से किसानों के माथे शिकन पड़ गई। किसान नेता प्रकाश तिवारी, मनजिंदर सिंह भुल्लर और अनिल सिंह राणा ने कहा कि धान की फसल पक चुकी है, ऐसे में लगातार बारिश होने से धान खेतों में ही गिर गए हैं। खेतों में कीचड़ होने से कंबाइन मशीन से धान की कटाई नहीं हो रही है। इधर, मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताय कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हुई। खटीमा में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
धान में हल्के कालेपन की शिकायत
मझोला/ झनकट। लगातार बारिश से कुछ गावों में धान की बालियों में हल्के कालेपन की शिकायत आ रही है। जादोपुर गांव में बारिश के कई खेतों में धान की बालियाें कालापन आने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। कालेपन से धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इधर, देवरी गांव में कई खेतों में बारिश से धान की फसल खेतों में गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें