फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण मिशन की दी जानकरियां

विज्ञापन
National Nutrition Week - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। पोषण माह में बाल विकास परियोजना के माध्यम से गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय पोषण मिशन की जानकारियां दी गईं। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रुद्रपुर से यहां पहुंचे पोषण रथ को तहसीलदार यूसुफ अली ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रथ विभिन्न ग्रामों, मलिन बस्तियों के बीच पहुंचा और पोषण संबंधी पांच सूत्रों की जानकारियां दीं। वाल्मीकि बस्ती में पोषण रथ के पहुंचने पर यहां चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में बाल विकास परियोजना प्रभारी सीडीपीओ अमरजीत गहतोड़ी ने बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने एक से 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह में बच्चों को स्तनपान, ऊपरी आहार, रक्त की कमी, डायरिया पखवाड़ा सहित सुनहरे हजार दिन होने तक विशेष रख-रखाव की अपील की। इस दौरान सुपरवाइजर लीला चंद, विद्यावती, सुषमा जौहरी, राष्ट्रीय पोषण मिशन के सुरेश चंद नूतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें