फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नसीम जसपुर व हरज्ञान काशीपुर के बसपा विस क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 27 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष चंद्रकेश्वर राव ने जसपुर, काशीपुर एवं बाजपुर के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रभारियों को नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नसीम अहमद को जसपुर विधानसभा का प्रभारी, सत्यपाल सिंह सागर को विधानसभा अध्यक्ष, किशन कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, संजय कुमार प्रजापति को महासचिव, शारिक हुसैन को सचिव एवं मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह संजीव कुमार उर्फ सुभाष को बाजपुर विधानसभा अध्यक्ष तथा हरज्ञान सिंह को काशीपुर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। वहां पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, पूर्व जिला महासचिव साबिर हुसैन, डॉ. बीएस गौतम, पूर्व जिला प्रभारी खूब सिंह, राजेंद्र उर्फ मुन्नू, ओमप्रकाश, अरविंद राणा, सलीम अंसारी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें