रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने नौ कोतवालों को इधर से उधर किया है। बृहस्पतिवार देर शाम जारी आदेश में नरेश चौहान को सितारगंज से हटाकर बाजपुर कोतवाल बनाया है। खटीमा कोतवाल मनोहर दसोनी को अब शिकायत प्रकोष्ठ का इंचार्ज बनाया गया है। विजेंद्र शाह खटीमा कोतवाल होंगे। एसएसपी ऑफिस के पीआरओ प्रकाश चंद्र दानू को किच्छा कोतवाल, धीरेंद्र कुमार को पीआरओ, प्रवीन कोश्यारी को रुद्रपुर पुलिस कार्यालय, सुंदरम शर्मा को सितारगंज कोतवाल, संजय पाठक को गदरपुर कोतवाल बनाया है। इसके अलावा जसवीर चौहान को एसओजी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्यूरो