फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में हुई फायरिंग मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गांव रम्पुराकाजी में बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी थी जिसमें घर के पास बैठा एक युवक घायल हो गया था। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की। पुलिस ने दबिश देकर घटना में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रम्पुराकाजी निवासी युवक धर्मेंद्र बृहस्पतिवार को अपने घर के पास पेड़ की छाया में बैठा था। बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। इसमें धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धर्मेंद्र की पत्नी सुखविंदर कौर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव सरोवर नगर गदरपुर निवासी रिंकू, कम रेट का डेरा केलाखेड़ा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ काका, गांव रम्पुराकाजी निवासी गोविंद सिंह उर्फ गोल्डी, गुलाब सिंह का मझरा केलाखेड़ा निवासी टीटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर शुक्रवार रात सरकड़ी रम्पुराकाजी मार्ग स्थित ढिल्लों धर्मकांटे के पास से आरोपी गांव रम्पुराकाजी निवासी गोविंद सिंह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की धर पकड़ के लिए जुटी हैं तीन टीमें
फायरिंग प्रकरण के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। थाना प्रभारी के अनुसार एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है जबकि दूसरी टीम तकनीकी सर्विलेंस और तीसरी टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें