फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के एसपी क्राइम करेंगे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज से सरिया चोरी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन हॉस्टल परिसर से लाखों रुपये की सरिया चोरी मामले की जांच नैनीताल के एसपी क्राइम को सौंपी गई है। डीआईजी कार्यालय में इस मामले से संबंधित पत्र पहुंचने के बाद डीआईजी ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बीते 13 सितंबर को कुछ लोग रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन हॉस्टल परिसर से गैस कटर के जरिये आरसीसी पिलर्स से सरिया काटकर ले जा रहे थे। बता दें कि मेडिकल कॉलेज के छात्रावास निर्माण का ठेका इंजीनियर्स प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) कंपनी को दिया गया था। ईपीआईएल ने वहां काम कराने के लिए जेआर इंफ्राटेक को ठेका सौंपा था।
बताया जा रहा था कि जेआर इंफ्राटेक के कर्मचारियों को वहां निर्माण कार्य करने के रुपये नहीं मिले थे। इस वजह से वह अपना सामान लेकर जा रहे थे जबकि इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बीते 13 सितंबर को पंतनगर थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन अब तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पुलिस ने इस मामले की काफी पड़ताल की। इसके अलावा पूर्व किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने भी एसएसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बावजूद अज्ञात कारणों के चलते पंतनगर पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। इधर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे का भी कहना है कि जिला पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की है। इसी वजह से जांच नैनीताल एसपी क्राइम जगदीश चंद को सौंपी गई है।
जिला पुलिस की हुई किरकिरी, उठ रहे कई सवाल
रुद्रपुर। मेेडिकल कॉलेज से सरिया चोरी के मामले की करीब एक सप्ताह तक जांच चलने के बाद भी जिला पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा जिला पुलिस ने मामला दर्ज न करने का कोई पुख्ता कारण भी नहीं दिया। हालांकि इस संबंध में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि हमारी पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। इधर, नैनीताल एसपी क्राइम जगदीश चंद्र का कहना है कि अभी उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें