फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मनोज सिंह रुमाल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल नगरा ने जीता

विज्ञापन
खटीमा के लोहियाहेड में आयोजित शहीद मनोज सिंह रुमाल फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम के कप्तान क? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। शहीद मनोज सिंह रुमाल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नगरा की टीम ने 1-0 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शनिवार को लोहियाहेड के गांधी मैदान में आयोजित 9वें शहीद मनोज सिंह रुमाल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नगरा एवं अमाऊं के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बनबसा छावनी के कर्नल संकल्प राठौर ने दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के काफी प्रयास किए। लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाए। दूसरे हाफ में नगरा के खिलाड़ी पारस मेहरा ने एक मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। अमाऊं टीम के खिलाड़ियों ने गोल दागने के कई प्रयास किए, लेकिन नगरा के गोलकीपर कैलाश चंद ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। दूसरे हाफ का खेल समाप्त होने पर अमाऊं की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। नगरा ने फाइनल मुकाबला 1-0 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका महेश ठाकुर, लाइनमैन नवीन मेहर और प्रकाश सामंत ने निभाई। विजेता और उपविजेता टीम को कर्नल राठौर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभासद रेनू भंडारी, हरीश सिंह रुमाल, मोहन सिंह रुमाल, कल्यान सिंह ऐर, लाल सिंह सौन, विक्रम सिंह, पदम सिंह, एसपी सिंह, महेश ज्याला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें