फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन का हुआ किया भव्य स्वागत

Sun, 18 Nov 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर
विज्ञापन
गदरपुर में नगर किर्तन में शामिल पंच प्यारे। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

श्री नानकमत्ता साहिब से चलकर गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचे विशाल नगर कीर्तन का शुुक्रवार रात संगत की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


पालकी में सुशोभित श्री गुरुग्रंथ साहिब के पत्थर छाप हस्त लिखित स्वरूप के दर्शनों के लिए संगत का हुजूम उमड़ पड़ा।

रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह सजाये गए समागम में रागी जत्थों, कविशरी जत्थों एवं कथा वाचकों ने गुरु की महिमा एवं इतिहास का संगत को बखान किया। कमेटी की ओर से पंज प्यारों, आयोजकों एवं मुख्य सेवादारों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की कमेटी ने गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक चांदी का सिक्का भी संगत को प्रदान किया गया। वहां नरेंद्र सिंह ग्रोवर, सेवा सिंह, प्रीतम सिंह, हरि सिंह, सादा सिंह, रंजीत सिंह, गुरमुख सिंह, दर्शन सिंह, ज्ञान सिंह, बलजिंदर सिंह, केहर सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह लहरी, अवतार सिंह, विनोद भुसरी, डॉ. ओपी खुराना आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें