खटीमा। नगर पालिका बोर्ड की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक पालिकाध्यक्ष सोनी राणा के कैंप कार्यालय भूड़ में होगी,
जिसमें 14वें एवं 15वें वित्त के खर्चों एवं विकास कार्य के मुद्दों पर चर्चा होगी। पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने कहा नगर के विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वह नगर वासियों के हित में घर-घर संपर्क कर कार्य कराएंगी।