फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम गोदाम में आग

Tue, 01 Mar 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के भूतल स्थित स्क्रैप के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए और आग पर काबू पा लिया। आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी तकरीबन पौन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे नगर निगम के सभागार के नीचे भूतल में स्थित गोदाम में वेल्डर पुरानी ठेलियों को वेल्डिंग करके काट रहा था। इस दौरान आग की चिंगारी एक टायर में गिर गई। कुछ ही देर में टायर से आग की लपटे उठने लगी और फटी फ्लेक्सियों ने आग पकड़ ली।

हादसे के दौरान मुख्य नगर अधिकारी पीएस राणा कार्यालय में ही मौजूद थे। खबर पाते ही घटनास्थल में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सहायक नगर अधिकारी संजीव मेहरोत्रा कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें