फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनाएगा ब्रांड : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में मेयर विकास शर्मा ने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम जल्द ही निजी कंपनियों के सहयोग से स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक नया ब्रांड तैयार करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि रुद्रपुर की मातृ शक्ति की ओर से तैयार किए गए उत्पादों ने अपनी गुणवत्ता के दम पर राष्ट्रपति भवन तक अपनी धमक दिखाई है। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर कुमाऊं का अपना एक विशिष्ट ब्रांड विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर सहमति प्राप्त कर ली गई है। इस नई पहल के तहत महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रोफेशनल पैकेजिंग की जाएगी और निजी कंपनियों के सहयोग से उन्हें बड़े बाजारों में उतारा जाएगा। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। सम्मानित होने वालों में हीरा पांडे, गीता देवी, शोभा देवी, नीलू बिष्ट, ममता आर्या, अनिता रानी, अनीता देवी, संगीता रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें