फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आठ बीघा जमीन पर नगर निगम ने लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल हाईवे 74 के किनारे स्थित नजूल की आठ बीघा जमीन पर नगर निगम की टीम ने कब्जा ले लिया। इस जमीन पर कब्जा करने के बाद अतिक्रमणकारियों ने कई लोगों को बेच दिया था। हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद पक्ष में फैसला आने के बाद निगम ने अवैध ढांचे ध्वस्त कर दिए और पिलर लगा दिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह किच्छा रोड पर कल्याणी नदी के किनारे स्थित लंबे समय से विवादित जमीन पर मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल निगम, राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने जमीन पर बने अवैध ढांचों को तीन जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया और जमीन पर रखी गई निर्माण सामग्री, लकड़ी और अन्य सामान जब्त कर लिया। इस दौरान जेसीबी से जमीन को पाटा गया और हाथोंहाथ वहां पर पिलर लगा दिए गए। महापौर विकास शर्मा और एडीएम पंकज उपाध्याय ने भी कब्जामुक्त कराई गई जमीन का मुआयना किया।
विज्ञापन

मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि नजूल की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था और 2019 से जमीन पर स्टे था। वहां पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, एसएसआई नवीन बुधानी सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें