फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Foundation Day: डीएम उदयराज सिंह ने रुद्रपुर की सड़कों पर लगाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 08 Nov 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर निगम ने नगर में स्वच्छता ही सेवा महाअभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया। गांधी पार्क से स्वच्छता अभियान व स्वच्छता जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम ने नगर में स्वच्छता ही सेवा महाअभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव वर्ष पर नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा महाअभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों की सफाई की गई। लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

शुक्रवार को गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में डीएम/नगर निगम प्रशासक उदयराज सिंह ने स्वच्छता अभियान और स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने और एमएनए नरेश दुर्गापाल ने झाडू पकड़कर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। डीएम ने जनता को राज्य स्थापना रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि न हम कूड़ा करेंगे, न करने देंगे की थीम को लेकर समाज को जागरूक करेंगे। उन्होंने नगर निगम रुद्रपुर को स्वच्छता में प्रदेश में प्रथम आने पर बधाई दी।

 

कहा कि पर्यावरण मित्रों को और सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम की अपनी कोई भूमि नहीं है। नगर निगम को नजूल भूमि प्राथमिकता से आवंटित की जाएगी। एमएनए दुर्गापाल ने सभी से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान सभी को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई गई। डीएम ने बेहतर कार्य करने वाले सुनील कुमार, करम सिंह दानू, राजपाल को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां पर एसडीएम मनीष बिष्ट, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, नगर निगम एंबेसडर डॉ. आशुतोष पंत सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें