फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस और चैन स्नेचरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल; मौके पर एसएसपी

Fri, 08 Nov 2024 10:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

Rudrapur News: पुलिस और चैन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस और चैन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ब्लॉक रोड पर पुलिस और चैन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह किच्छा रोड निवासी एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने उनसे सोने का चेन लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश रुद्रपुर की ओर भाग निकले। इस पर रुद्रपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी। पुलिस को देख बाइक छोड़कर बदमाश ब्लॉक रोड की ओर भाग निकले थे। पुलिस को पीछे आते देख उन्होंने फायर करने शुरू कर दिए। जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी फायर किया और दोनों को गोली लग गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आकाश और नासिर निवासी सीबीगंज बरेली हैं। ये बदमाश अंतरराज्यीय चेन स्नैचर हैं। इनके खिलाफ राजस्थान और यूपी में कई केस  दर्ज हैं। दोनों ने रुद्रपुर, ट्रांजिट कैप और सितारगंज में चार स्नेचिंग की घटना में लिप्तता स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें