फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 60 लाख की लागत से बनेगा बहुउद्देश्यीय भवन, हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा में बहुउद्देशीय भवन निर्माण कार्य शुरू करते कमेटी अध्यक्ष व अन्य। संवा - फोटो : काशीपुर के बसंत विहार कालौनी लोगो द्धारा स्वयं बनाई गई सड़क । संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। पीएम जनमन योजना के तहत गांव बन्नाखेड़ा में 60 लाख की लागत से बहुउद्देश्यीय भवन बनाया जाएगा। सोमवार को भूमि पूजन शुरू किया गया। गांव बन्नाखेड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर की भूमि में बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ मंदिर कमेटी अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा, सचिव हीरा शर्मा, सिंचाई विभाग के एई मदन मोहन शर्मा, जेई प्रताप सिंह और ठेकेदार डॉ. नरेंद्र खत्री ने किया। कमेटी सचिव हीरा शर्मा ने बताया कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के माध्यम से भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाला बहुउद्देशीय भवन का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। वहां कृष्णा सिंह, शेर सिंह, कृपाल सिंह, खेम सिंह राणा, सर्वजीत शर्मा, कमलजीत सिंह, मुकेश दिवाकर और चरनजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें