काशीपुर। ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 3.30 लाख रुपये ठग लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडेश्वरी निवासी काफिया पत्नी शोएब अली ने तहरीर में कहा कि 12 जून को इंस्टाग्राम पर घर बैठे ऑनलाइन जॉब कर रुपये कमाने का उसे विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया तो उसे विभिन्न टास्क दिए। साइबर ठगों ने उसे ऑनलाइन टास्क दिया। इसके बाद उसके पीएनबी खाते में 320 रुपये की राशि भेजी और टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने पर लिंक भेजा। फिर खाते में दोबारा राशि भेजी। कहा कि साइबर ठगों ने उसे भरोसे में लेकर 13 से 16 जून के बीच अलग-अलग खातों में कुल 3,30,900 रुपये ट्रासंफर करा लिए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद