फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला में बहने से मजदूर की मौत

Sat, 02 Sep 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किच्छा। मजदूरी करके लौट रहे युवक की गौला नदी पर बने रपटे पर पानी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। पुरानी मंडी के वार्ड-12 का रहने वाला कुंदन लाल (35) मजदूरी करता था। कुंदन सुबह मजदूरी करने गया था। वापसी में गौला तट पर बने रपटे पर तेज बहाव में कुंदन असंतुलित होकर फिसल गया और नदी में बह गया। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाया जब तक लोग बचाव करते तब तक नदी तेज बहाव में उसे काफी दूर ले गई। उसे बमुश्किल नदी से निकाला गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि कुंदन के दो बेटे हैं जबकि घर पर उसकी गर्भवती पत्नी है। कुंदन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल शाम को मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के आश्रितों को दैवी आपदा राहत मद से मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


जानलेवा साबित हो रहा गौला पर बना रपटा
किच्छा। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गौला पर बने रपटे पर पानी तेज बहाव के साथ चल रहा है। यहां पर लोगों को आने जाने से रोकने की प्रशासन ने पुलिस की कोई पिकेट तैनात नहीं की है। लोग अपनी जान हथेली पर रखकर रपटे पुल पर आ जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बचाव पिकेट होती तो शायद कुंदन की डूबने से मौत न होती। एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने बताया कि पुलिस तैनात करने के आदेश दे दिये गये हैं। इधर, क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 55 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। शनिवार दिन में लगातार बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें