फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के लिए पीआईएल दायर करने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कालोनी में आयोजित बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस के लोगों में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्ल्यूए) के खिलाफ असंतोष पनप रहा है। रविवार को कॉलोनी के विला क्लब में आयोजित बैठक में लोगों ने एमआरडब्ल्यूए पर कॉलोनीवासियों के हितों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की मांग की। इस दौरान अधिकारों के लिए पीआईएल दायर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बीते चार अक्तूबर को वार्षिक आमसभा में पारित प्रस्तावों का एमआरडब्ल्यूए ने क्रियान्वयन नहीं किया है। आमसभा में पारित नियम-परिनियमों का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद नई कार्यकारिणी के गठन की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। रेरा न्यायालय में पारित निर्णय के अनुसार मेंटेनेंस चार्ज डेढ़ रुपये प्रति वर्ग फुट के स्थान पर एक रुपये किए जाने पर एरियर के रूप में करीब दो करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि निर्माण कंपनी से वसूले जाने की कार्रवाई नहीं की गई है।
कॉलोनी में 36 हजार वर्गमीटर का हरित क्षेत्र छोड़ा जाना था, लेकिन इस मामले में एसोसिएशन की चुप्पी संदिग्ध है। कहा कि एमआरडब्ल्यूए के नियम-परिनियमों में 100 निवासियों का प्रतिनिधित्व है, जबकि कॉलोनी में करीब 1700 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में प्लॉट्स के स्वामियों से कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जा रहा है और कोई हिसाबकिताब भी नहीं दिया जा रहा है। बैठक में प्रवीण कोठारी, राजीव भटनागर, महेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार यादव, अमित अग्रवाल, डीएस जंगपांगी, बसंत जोशी, उमेश बिष्ट, असलम कोहरा, चंद्र प्रकाश, गोपाल बंसल, डॉ. गिरीश चंद्र, डॉ. एके शर्मा, एससी सक्सेना, सज्जन कुमार, डॉ. आरएल लाल, सीपी शर्मा, एसएस बोरा, विकास गर्ग, डीके पांडे, आरएस चतुर्वेदी, अश्वनी, हरवीर सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें