फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां बाल सुंदरी देवी से पहले होती है मां खोखरा की पूजा

Wed, 25 Mar 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उज्जैनी शक्ति पीठ मां बाल सुंदरी देवी मंदिर से तमाम किवंदंतियां जुड़ी हैं। मान्यता है कि मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन से पहले मां खोखरा के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

मां का डोला बुधवार की अर्धरात्रि को मंदिर पहुंच जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन करना शुरू कर देंगे। साथ ही खड़कपुर देवीपुरा स्थित मां खोखरा देवी मंदिर में दर्शन का सिलसिला शुरू होगा।
मान्यता है कि पहले खोखरा देवी के दर्शन के बाद ही मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन किए जाते हैं। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री बताते हैं कि मां बाल सुंदरी देवी मां खोखरा की छोटी बहन है इसलिए श्रद्धालु पहले बड़ी बहन मां खोखरा के दर्शन करते हैं। यहां दर्शन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां खोखरा मंदिर में बने खेड़ा पति मंदिर में दूर-दराज से नवदंपती जात (फेरे) लगाने और प्रसाद चढ़ाने आते हैं। जिन युवक-युवती की बीते एक साल शादी होती है वे यहां परिजनों के साथ आकर जात लगाते हैं।
विज्ञापन

मां खोखरा को प्रसाद के रूप में कौड़ी, नारियल, चुनरी, लौंग का जोड़ा और बताशे अर्पित किए जाते हैं। इस दौरान यहां भी दिन-रात मेला लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें