फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के गम में मां ने जहर पीकर जान दी

Mon, 20 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानकमत्ता। घर से किशोरी के गायब होने से परेशान मां ने जहर पी लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहां से रुद्रपुर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे मृतका के घर में कोहराम मचा है। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया हालांकि, पुलिस ने इस मामले में किशोरी के लापता होने की सूचना न मिलने की बात कही।
विज्ञापन

    नगर के प्रेम कॉलोनी वार्ड दो निवासी ममता (45) पत्नी राममूर्ति ने शनिवार को जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर परिजनों को जब जानकारी मिली तो वह उसे तत्काल शक्तिफार्म स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां तबियत में सुधार न होने पर परिजन उसे गंभीर स्थिति में रुद्रपुर ले जाने के लिए रवाना हो गए लेकिन, महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर एसआई पान सिंह तोमक्याल, एसआई खुशवंत सिंह ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ममता की 16 वर्षीया पुत्री शुक्रवार की दोपहर से लापता थी। इसको लेकर ममता परेशान थी। इसी गम में उसके जहर खाने की आशंका है। थानाध्यक्ष सलाउद्दीन ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से नाबालिग के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें