फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फूलों से सज रहा मां भगवती बाल सुंदरी का मंदिर

Tue, 21 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेले का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत् 2080 बुधवार को सुबह 11 बजे मां भगवती की ध्वजा रोहण के साथ किया जाएगा। इस वर्ष देवी मंदिर को फूलों से सजा कर मनमोहक रूप दिया जा रहा है। गेंदा के फूलों की झालरों से मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार और हाल की सजावट हो चुकी है। मंदिर का भीतरी भाग को भी फूलों की झालरों से सजाने का काम चल रहा है। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि मंदिर की बाहरी दीवारें, दरवाजे सभी फूलों से सजाए जाएंगे। सजावटी कार्य में कई क्विंटल फूल लगने की संभावना है।
विज्ञापन

मेले में अभी तक केवल प्रसाद की दुकानें ही तैयार हुई हैं। बारिश के चलते किसी भी दुकानदार ने दुकान अब तक खोली नहीं है। दुकानदारों ने बताया मौसम साफ होने पर ही दुकानें खुलेंगी। खेल तमाशा क्षेत्र में बड़े झूले और अन्य खेल तमाशा मशीनों लगाई जा रही हैं।
इनसेट......
नवरात्र की तैयारी में जुटे श्रद्धालु
काशीपुर। चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पहले मां शैल पुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु महिला-पुरुष इस दिन घरों में विधिविधान से घट स्थापित कर मां भगवती की अराधना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन से व्रत धारण करते हैं। नवरात्र को लेकर बाजार में पूजन सामग्री खरीदने के लिए खासी भीड़ देखी गई। देवी मंदिरों को भी बिजली और फूलों की झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें