फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक के दौरान किशोर की मौत

Sat, 04 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले एक किशोर की खेल स्टेडियम में कसरत करने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार किया। मृतक जनता इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था।


आवास विकास चौकी क्षेत्र के जगतपुरा में रहने वाले राजमिस्त्री राजकुमार प्रजापति का बेटा अमन प्रजापति (16) शहर के जनता इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार सुबह अमन रोज की तरह अपने कुछ दोस्तों के साथ मार्निंग वॉक करते हुए कलक्ट्रेट के पीछे बने खेल स्टेडियम पहुंचा और वहां कसरत करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अमन को चक्कर आया और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने जांच  के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को भी सूचित किया लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा मना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व भी चक्कर आने के बाद अमन का स्वास्थ्य बिगड़ा था। इसके बाद माता-पिता ने उसे सुबह घूमने के लिए मना कर दिया। अमन को क्रिकेट खेलने का शौक था, जिसके चलते उसने अपनी फिटनेस को सही रखने के लिए सुबह का घूमना नहीं छोड़ा और आखिर में फिटनेस की चिंता  ही उसकी जान ले बैठी। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई बेहतरीन चित्रकारी करता था। उसे कई बाद स्कूल से पुरस्कार भी मिला था। चार भाई बहनों में मृतक तीसरे नंबर का था जिसकी असमय मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें