फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस बार छात्रों की संख्या बढ़ी

Wed, 30 Jan 2019 12:08 AM IST
विपिन कुमार रुद्रपुर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
exams - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में ऊधम सिंह नगर जिले में पंजीकृत कुल 43,933 विद्यार्थियों में छात्रों की संख्या अधिक है। इस वर्ष छात्राओं की संख्या 21,911 और छात्रों की संख्या 22,022 है। आमतौर जिले में बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं की संख्या अधिक रहती थी। इसके अलावा इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या भी पिछले वर्ष के मुकाबले 95 से बढ़ाकर 97 की गई है। इनमें 86 मिश्रित और 11 एकल परीक्षा केंद्र हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 24 केंद्रों को संवेदनशील और एक परीक्षा केंद्र को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। 

राकइंका काशीपुर सबसे बड़ा केंद्र 
 बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर सबसे परीक्षा केंद्र है। यहां परीक्षा के लिए 1133 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं राउमावि तीरथ सबसे छोटा परीक्षा केंद्र है, वहां सिर्फ 75 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फरवरी से वितरित होंगी उत्तर पुस्तिकाएं  
 बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग पांच फरवरी से ब्लॉक स्तर पर उत्तर पुस्तिकाएं वितरित करेगा। एएन झा इंटर कॉलेज रुद्रपुर को उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जिले का वितरण केंद्र बनाया गया है। पांच फरवरी को खटीमा और सितारगंज ब्लॉक को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। इसके बाद छह फरवरी को बाजपुर, काशीपुर व जसपुर को और सात फरवरी को रुद्रपुर एवं गदरपुर ब्लॉक को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें