फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोहियों का पक्ष लेना अधिक शर्मनाक

Sun, 28 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देेश के स्वाभिमान के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर होने चाहिए, लेकिन अगर पाक गोलीबारी के सहारे भारत से रिश्ते बनाने की कोशिश करेगा तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को खटीमा के तराई बीज निगम के मैदान में दो दिवसीय खटीमा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल के साथ लगातार रिश्तों में दिलों की गहराई बढ़ रही है, लेकिन पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों के बाज नहीं आया तो भारत मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है।

गृहमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है देश की सीमाओं में गोलीबारी की घटनाओं में भारी कमी आई है, लेकिन देश के स्वाभिमान के साथ हम किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने माना कि आज देश में आतंकवादी गतिविधियों में भी भारत के जवानों ने अपने को बहुत मजबूत किया है। आज अगर आतंकवादी मुठभेड़ होती है तो हमारे देश के जवान उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं।
विज्ञापन


कुछ मुठभेड़ में तो आतंकवादियों को जिंदा भी पकड़ने की कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश की जाएगी कि भारत और नेपाल की सीमाओं में तस्करी और माओवाद के मामलों को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। मोदी सरकार बनने से पहले देश में 162 जिले माओवाद से प्रभावित थे, आज उनकी संख्या 141 रह गई है और आगामी तीन वर्षों में वह भी पूरी तरह माओवाद के साये से खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को समझाते हुए कहा कि भाजपा देश बनाने और समाज बनाने की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन पर क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य का एक बड़ा नेता बताया। कार्यक्रम को सांसद भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी संबोधित किया। विधायक पुष्कर धामी और प्रेम सिंह राणा ने आभार भाषण व्यक्त किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी गृहमंत्री ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें