फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसून का ट्रफ पहुंचा चीन...सितंबर में भी जुलाई सी गर्मी

Fri, 26 Sep 2025 04:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर में मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक सप्ताह में उमस कम होने की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून का ट्रफ चीन की ओर जाने व हवाओं के बदलते पैटर्न के कारण यह बदलाव आएगा। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम वैज्ञानिक का एक सप्ताह में उमस कम होने की जता रहे उम्मीद
विज्ञापन

पंतनगर। मानसून अब समाप्ति की ओर है लेकिन उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। वैज्ञानिक इसके पीछे हवा के बदले पैटर्न को जिम्मेदार मान रहे हैं। मानसून का ट्रफ (निम्न दबाव वाला क्षेत्र) चीन की ओर जाने से यह बदलाव आया है। वैज्ञानिक एक सप्ताह में उमस कम होने की उम्मीद जता रहे हैं।


जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अजित सिंह नैन ने बताया कि मानसून का एक ट्रफ होता है जो हिमालय पार कर चीन पहुंच गया था। इससे वहां से लंबे समय से हवाएं इधर आ रही हैं। जिससे मानसून भी लंबा खिंच गया है और जुलाई जैसी उमस भरी गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी वजह से बीच-बीच में चक्रवात बनने के कारण भी उमस कम नहीं हो रही है। जबकि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे उत्तर भारत में आनी शुरू हो जाती थीं, इनमें नमी की मात्रा बहुत कम होती थी। इन हवाओं से ही लोगों को उमस के बजाय हल्की ठंड का अहसास होने लगता था। करीब एक सप्ताह बाद ये हवाएं इधर आनी शुरू हो जाएंगी और लोगों का उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल पाएगा। इस बार सितंबर में औसत अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही अब तक बारिश 265.1 मिमी रिकाॅर्ड हुई जो लगभग सामान्य ही है।





पिछले 10 वर्षों में यह रहा सितंबर का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम बारिश
2015 33.4 23.8 112.0 मिमी.
2016 32.6 24.3 166.2 मिमी.
2017 32.5 24.3 336.8 मिमी.
2018 31.6 23.9 224.6 मिमी.
2019 31.6 24.3 290.6 मिमी.
2020 33.7 24.7 56.3 मिमी.
2021 31.6 24.9 39.0 मिमी.
2022 32.5 24.2 401.9 मिमी.
2023 32.9 24.8 301.8 मिमी.
2024 32.1 25.0 323.2 मिमी.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें