फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सोने-चांदी के कारोबार पर भारी पड़ रही मानसून की मार

Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में सोने-चांदी के कारोबार पर मानसून की मार पड़ रही है। पहले प्रधानमंत्री की अपील के बाद आभूषणों की बिक्री कम हो गई, अब रही सही कसर मानसून ने पूरी कर दी। जेवरात खरीदने को ग्राहक अब बाजार की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोने-चांदी की बिक्री में 40 से 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा असर जेवरात बनाने से जुड़े कारीगरों पर पड़ा है। कई कारीगरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। बढ़ती कीमतों के कारण भी लोग आभूषण बनाने में कम रुचि ले रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार सहालग सीजन के बाद कारोबार काफी मंदा हो चुका है।
कोट
बाजार में ग्राहक आ रहे हैं, पर जेवरात की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। लोगों पर प्रधानमंत्री की अपील और सोने की बढ़ती कीमतों का असर दिख रहा है। आम आदमी सोना खरीदने से डरने लगा है।
विज्ञापन

राजीव सेतिया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष
कोट
कारोबार पर मंदी की मार से कारोबारियों के साथ-साथ कारीगरों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। जिन दुकानों में आठ-दस कारीगर होते थे, अब चार-पांच रखना भी मुश्किल हो रहा है।
विमल वर्मा, ज्वेलर्स
कोट
सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पहले एक दिन में 4-5 अंगूठी, चूड़ी के ऑर्डर आ जाते थे। अब हफ्ते में 1-2 अंगूठी बनाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

तरुण पंत, ज्वेलर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें