फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्लाट के पैसों के लेनदेन में हुई थी पूर्व पार्षद की हत्या

Thu, 04 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। पार्षद संघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन शर्मा की हत्या प्लाॅट के लेनदेन को लेकर हुई है। आरोपी ने पुलिस के सामने इसका खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि प्लाॅट के लेनदेन को लेकर विपिन शर्मा से हुई नोकझोंक के बाद आवेश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। एसपी अभय सिंह ने बताया कि बुधवार को कानूनगोयन निवासी पूर्व पार्षद विपिन शर्मा की मोहल्ले के ही रहने वाले टेकचंद ने फावड़े से हत्या कर दी थी और फिर कोतवाली में आत्मसर्मपण कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह आम-अमरूद के बागों का ठेका लेता है। उसे जानवर पालने के लिए घर के पास जमीन की जरूरत थी। उसके घर के पास एक 1348 वर्ग फुट का प्लॉट था, जिसे विपिन शर्मा अपना बताते थे। उसने विपिन शर्मा से प्लाॅट की बात की और सौदा 10.25 लाख रुपये में तय हो गया। उसने विपिन को बयाने के तौर पर 50 हजार रुपये और कुछ समय बाद करीब दो लाख रुपये और दे दिए। तब शर्मा ने बताया कि प्लाट उनके नहीं जसुपर क्षेत्र की दो महिलाओं के नाम पर है। महिलाओं को बुलाने का कहकर मृतक ने आरोपी की चेकबुक से दो-दो लाख रुपये के तीन चेक अपने पास रख लिये।

उसके बाद महिलाओं के खाते में आरोपी ने तीन-तीन लाख रुपये और डाले। प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम हो गई तो तीन चेक में से मृतक ने दो चेक उसको वापस कर दिए। एसपी ने बताया कि मृतक ने एक चेक प्लाट पर हुई चहारदीवारी और भरान के रुपये देने पर वापस करने को कहा। कर्ज लेकर उसने करीब एक लाख रुपये और मृतक को दिये। जिसको लेकर आरोपी का कहना है कि वह चेक को लेकर उसको टार्चर करते और थाने में मुकदमा दर्ज करने को कहते थे। जिससे वह परेशान हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हत्यारोपी ने कहा, चेक दिखाकर पूर्व पार्षद ने दी थी धमकी
काशीपुर। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि खेत से लौटते हुए रुपये के लिए रोकने पर उसका पूर्व पार्षद के घर पर ही झगड़ा हो गया था। जहां उन्होंने रुपये नहीं देने पर चेक दिखाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। जिस पर उसने मृतक से चेक छीन लिया और अपने घर की ओर चप्पल व हेलमेट छोड़कर भागा। इस बीच उसने रास्ते में ही चेक को भी फाड़ दिया। तभी उसके पीछे विपिन शर्मा भी आ गए। जहां उसने आवेश में आकर अपनी बाइक में टंगा फावड़ा निकाला और उनके पैर पर वार किया। जिससे उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया और वह कराहते हुए नीचे गिर गए। इस दौरान उसको मुकदमा व जेल जाने का ख्याल आया। जिसे सोच वह घबरा गया और उसने गुस्से में आकर दो-तीन प्रहार और विपिन शर्मा पर कर दिये। जिसमें से एक विपिन शर्मा के हाथ पर और दूसरा उनके गले व मुंह पर लगा और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गए। जिसे वही छोड़कर आरोपी अपनी बाइक लेकर कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

-
गमगीन माहौल में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
काशीपुर। बुधवार शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में मृतक का स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर बृहस्पतिवार को नगर निगम के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख विपिन की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहां मेयर ऊषा चौधरी, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, पार्षद राजकुमार सेठी, मनोज बाली, मनोज सिंह जग्गा, गुरविंदर सिंह चंडोक, मुन्नी देवी सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें