फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फिल्म से नैतिकता, आदर्श और कर्तव्य की मिली सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिखाई गई छह बाल फिल्म
विज्ञापन


काशीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित बाल फिल्म महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुदामा लाल और उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दो-दो बाल फिल्म दिखाई गईं। जिसमें प्रमुख रूप से जादुई घड़ा, जैसे को तैसा, अच्छी आदतें, पंचतंत्र की कहानी और चतुर चोर फिल्म रहीं। विद्यार्थी बोले फिल्म देखकर हमें नैतिकता, आदर्श और कर्तव्य की सीख मिली।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका गीता जायसवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। यहां 145 छात्राओं ने फिल्म देखी। यहां पर संगीता जोशी, आभा पाठक, प्रमिला भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुदामा लाल में कक्षा आठवीं तक के लगभग 75 छात्रों ने जादुई घड़ा और अच्छी आदतें फिल्म देखीं। बच्चों ने फिल्म देखकर खुशी जाहिर की। कहा इस फिल्म से हमें सीख मिली की कभी भी लालच नहीं करना चाहिए और हमें अच्छी आदतें डालनी चाहिए। यहां प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, जाकिर अली, यसमीन सलमानी, मोनिका, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान कक्षा 6 से 8वीं तक के लगभग 250 बच्चों ने बाल फिल्म देखी। उन्होंने अमर उजाला की इस मुहिम को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह हमेशा अपने कर्तव्य, आदर्श और नैतिकता का सिद्धांतों को अपनाए। यहां पर मेजर मुनीश कांत शर्मा, मनोज विश्नोई, मनीषा चौहान, कौशलेश गुप्ता, पूनम चनियाल आदि मौजूद रहीं। बाल फिल्म महोत्सव के दौरान तीन स्कूल के प्रधानाचार्यों को ईयर बुक, सरल खेल व बड़े भाई साहब पुस्तक भी भेंट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें