फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के तुगलकी फरमान से जनता परेशान: प्रदीप

Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता, रुद्रपुर
विज्ञापन
पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना तैयारी के मोदी सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर देश की जनता को भिखारी के रूप में सड़कों पर ला दिया है। एक तरफ बड़े-बड़े काले धन के कुबेर मोदी के राज में अपना सारा पैसा सफेद कर जमकर मौज मस्ती कर रहे तो दूसरी तरफ नोट बंदी के चलते गरीब किसान, मजदूर बहन बेटी की शादी के लिए परेशान है। वहीं, इलाज से महरूम होने के चलते लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। यह बात बसपा के प्रदेश प्रभारी एवं यूपी के एमएलसी प्रदीप जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन



  बुधवार को नगर में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जाटव ने कहा कि तुगलकी फरमान से देश में अराजकता का माहौल है। मजदूर मजदूरी छोड़ अपनी मेहनत की कमाई लेने के लिए बैंक व एटीएम के आगे भिखारी बनकर खड़े हैं। कहा कि समय रहते स्थिति न सुधरी तो देश का हाल युगांडा जैसा होगा।

सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव, प्रदेश सचिव सदानंद आजाद, संचालन कर रहे प्रदेश महासचिव भीष्म नारायण विद्रोही, शीशराम राणा, सुरेंद्र करनावल, नवतेज पाल, मलकीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर मुख्य अतिथियों को स्वागत किया। वहां पर रविंद्र सिंह राणा, जरनैल सिंह एडवोकेट, नंद गोपाल, गुरसेवक सिंह मेहर, जोगेंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें