फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के फैसले से आम जनता को मिलेगा लाभ

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक हजार और पांच सौ के नोटों पर मंगलवार रात से लगी पाबंदी पर बुधवार को चर्चाओं का दौर दिन भर रहा। किसी ने इस फैसले को ऐतिहासिक और देश हित का बताया तो किसी ने इसे जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताते हुए इसकी आलोचना की।
विज्ञापन


मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन बल्देव राज छाबड़ा ने कहा कि पांच सौ और हजार के नोट बंद करने का निर्णय सराहनीय और ऐतिहासिक है। ऐसा निर्णय मोदी जैस प्रभावशाली नेता ही ले ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से काला धन बाहर आएगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन ने इस फैसले को जल्दबाजी में लिया गया निर्णय करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को पहले विदेशों में जमा काला धन वापस लाना चाहिए। 

हमारे देश में अधिकांश व्यवसाय नगद व्यवस्था पर टिके हैं, इतना बड़ा फैसला लेने से पहले यह सोचना चाहिए कि व्यापारियों का क्या होगा और आम जनता के जो जरूरी काम प्रभावित होंगे उसके लिए भी सरकार ने कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं, जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सीए शिव अरोरा ने कहा कि यह आजादी के बाद से अब तक का सबसे क्रांतिकारी कदम है। अब तक चुनावों में काले धन की सर्वाधिक खपत होती आई है, जिससे भ्रष्ट नेता अब धन बल का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं काला धन बाहर आने से देश को विकास के लिए कई गुना कर प्राप्त होगा, जिससे विकास के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने कहा मोदी के इस फैसले से काला धन, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्याओं पर अंकुश लगेगा। अवैध कारोबार करने वालों पर भी इससे लगाम कसेगी। ईमानदारी से व्यवसाय करने वालों के लिए यह निर्णय सार्थक परिणाम लाएगा। भाजपा नेता दिलीप बोरा ने भी मोदी सरकार के फैसले को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि मोदी का निर्णय देश को नई दशा और दिशा प्रदान करेगा। बोरा ने कहा कि यह निर्णय चौंकाने वाला जरूर है लेकिन देश हित में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। वहीं युवा नेता आशीष छाबड़ा ने भी निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार के फैसले से देश में खपाई जा रही नकली करेंसी पर अंकुश लगेगा और देेश आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें