फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मोदी सरकार की होगी हैट्रिक : धामी

Mon, 03 Jun 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
वनखंडी महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं से मिलते सीएम धामी।
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि चार जून को देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
विज्ञापन

बनबसा में आयोजित समीक्षा बैठक में जाने से पहले चकरपुर स्थित वनखंडी मंदिर के पास रुककर सीएम ने मां पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से मिले। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं जानकारी ली।
लोहियाहेड कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने नगरा तराई, खेलड़िया, विक्रम फार्म, दमगड़ा, बीसबीघा, चौड़ापानी, नहर पार, सिसैया, बगुलिया, मेलाघाट, सुखापुल गांव से पहुंचे लोगों की समस्याओं काे सुना और निस्तारण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत से शुरूआत हुई है। सीएम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार के साथ तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें