फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर बिखेरे जलवे

Wed, 28 Mar 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
किच्छा में फैशन शो में शामिल माडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलभट्टा के क्राउन पैलेस में नेशनल अकादमी ऑफ फैशन डिजाइनिंग 2018 के टाप डिजाइनरों द्वारा तैयार परिधानों को 50 से अधिक मॉडलों ने रैंप पर प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन


 सोमवार रात मिस पूणे और  सीओ सितारगंज हिंमाशु शाह की बेटी गरिमा शाह के प्रयासों से नगर में आयोजित फैशन शो का नालंदा रेजीडेंशियल स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना से शुरूआत की।

फैशन शो में हरिद्वार, लखनऊ, दिल्ली और देहरादून के ड्रेस डिजाइनरों की टीमों ने प्रतिभाग किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुरू हुए कार्यक्रम में आकर्षक परिधान पहने 30 युवतियों और 20 युवकों ने डिजाइनर सूबी साफरी, किंग शू बधूरी, मजहर जिवी, मुकेश दुबे, आशीष वर्मा के परिधानों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने कुमाऊंनी नृत्य, पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी और भाजपा अध्यक्ष लवी सहगल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां डीएम नीरज खैरवाल, एसएसपी सदानंद दाते, अजय पाल यादव, विजय कटारिया, सुनील कुमार पपनेजा, अशोक चड्ढा, राकेश मदान आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें