फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मॉडल निर्माण के साथ मोबाइल टीचर लर्निंग लैब कार्यशाला संपन्न

Fri, 20 Nov 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड राज्य शिक्षा विभाग एवं टाइटन कंपनी के सहयोग से तीन दिवसीय मोबाइल टीचर लर्निंग लैब (एमटीएलएल) कार्यशाला का समापन हो गया है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 6 से 10 तक के विज्ञान एवं गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को मॉडल बनाना सिखाया गया है। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने सभी 32 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र सौंपे। फाउंडेशन के प्रशिक्षक एसके आईशा के विजय शांति और राम सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप नॉलेज प्रोसेस स्किल्स एवं जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य विज्ञान एवं गणित की शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, रुचिकर एवं विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें