शक्तिफार्म। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुग्राम में समारोह आयोजित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत, दायित्वधारी संजय बछाड़ और रमेश राय ने राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए सभी लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने की अपील की। वहां मंडल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार, दिलीप मिस्त्री, टोमस साना, बासु माझी, प्राण बढ़ई, सुभाष गोलदार, मंगल मंडल, पंकज हालदार, पलास साना आदि थे। संवाद