फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा खत्म नहीं हुई बल्कि मजबूत हुई : जोशी

Fri, 20 Feb 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस प्रचार कर रही है कि मनरेगा को समाप्त किया जा रहा है जबकि मनरेगा खत्म नहीं हुई बल्कि और अधिक मजबूत हुई है। सरकार ने 100 दिनों की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम खटीमा पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने ब्लॉक सभागार में विकसित भारत-जी राम जी के संबंध में ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मनरेगा के समय-समय पर नाम परिवर्तित हुए हैं। पहले इसका नाम जवाहर रोजगार योजना था। इसके बाद नरेगा और फिर मनरेगा हुआ।
कहा कि यह कहना गलत है कि हमें महात्मा गांधी के नाम से एतराज है। केंद्र सरकार ने 2026-27 के बजट में दो योजनाएं महात्मा गांधी के नाम से शुरू की हैं। कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से ही परहेज है। जब राम मंदिर का लोकार्पण हो रहा था तो कांग्रेस के नेता को भी निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह इसलिए नहीं गए कि कहीं उनका वोट बैंक खिसक जाएगा। वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रंदीप पोखरिया, नंदन खड़ायत, सतीश भट्ट, मनोज शाही, रविंद्र राणा, बीडीओ संजय गांधी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें