फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फ्लेक्स में फोटो नहीं लगने पर बिफरे विधायक

विज्ञापन
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में नाराज हुए विधायक ​शिव अरोरा। स्रोत- वीडियाे
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के बागवाला में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार कार्यक्रम के दौरान फ्लेक्स में फोटो नहीं होने पर विधायक शिव अरोरा बिफर पड़े। नाराजगी इस कदर थी कि उन्होंने कार्यक्रम प्रभावित करने की चेतावनी दे डाली। विधायक का आक्रोश वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को बागवाला में कार्यक्रम चल रहा था और कृषि मंत्री गणेश जोशी लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मंच पर प्रशासनिक अधिकारी समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा पहुंचे। गेट से लेकर मंच तक कई फ्लेक्स लगे नजर आए लेकिन इसमें उनकी फोटो नहीं थी। इस पर विधायक बिफर गए। गुस्सा इतना था कि उन्होंने 15 मिनट में फ्लेक्स बदलने की नसीहत दे डाली।
उनका कहना था कि उनके विधानसभा में कार्यक्रम हो रहा है और उनकी ही फोटो नहीं है। वहीं फ्लेक्स में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की फोटो थी। कहा कि फ्लेक्स में या तो केवल सीएम की फोटो होनी चाहिए थी। जब सबकी फोटो हैं तो उनकी फोटो क्यों नहीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें