फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral IAS Deepak Rawat: विधायक ने कमिश्नर दीपक रावत पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- चार बार कहने के बाद भी नहीं सुनी

Fri, 05 Jan 2024 03:47 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद

सार

रुद्रपुर के विकास भवन के मुख्य गेट पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सड़कें बीचों बीच खोदी गई है। जिससे हादसों में लोग घायल होते हैं। 
विज्ञापन
deepak rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के विकास भवन के मुख्य गेट पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सड़कें बीचों बीच खोदी गई है। जिससे हादसों में लोग घायल होते हैं। सीडीओ से बैठक के बाद भी सड़कें ठीक नहीं की गई। वहीं, भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


जिला योजना में राजनीतिक दवाब में टोकन मनी दी जा रही है। जिला योजना में दिए गए प्रस्तावों पर कार्य नहीं हो रहे हैं। जिला योजना की जिओ की कॉपी लेकर उठूंगा। पैसा देकर काम हो रहे हैं। छोटा राज्य है। यूपी था तो विधायकों का सम्मान होता था। लेकिन अफसर अब ऊंची पकड़ के चलते सम्मान करना भूल गए। कार्यकर्ता पर फर्जी तरीके से गुंडा एक्ट लगाया है। चार बार कहने के बाद भी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उनकी नहीं सुनी।

ये पढ़ें- दोहरे हत्याकांड से दहला उत्तराखंड: मंदिर में बाबा और सेवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद हाईकोर्ट में जाना पड़ा। विधानसभाओं में हर जगह ऐसी हालत हैं। वहां पर डॉ.गणेश उपाध्याय, मीना शर्मा,हरीश बावरा, रमेश तिवारी, किच्छा नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, किच्छा के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, गुलशन सिंधी, अशोक चुग, एम्यू खान, जीवन जोशी, विजय यादव, बलविंदर धजू, सुरेश गौरी, नजाकत खान सहित अनेक मौजूद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें